फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने कार्यालय पर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि “बिहार में भी कृष्ण का चक्र चला है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लगभग एक महीने तक बिहार में प्रचार किया और जहां-जहां उन्होंने चुनाव प्रचार किया, वहां एनडीए उम्मीदवारों को भारी बहुमत मिला।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और विकास मॉडल का असर बिहार चुनाव में स्पष्ट दिखाई दिया। महागठबंधन के अधिकतर उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गईं और जनता ने भारी बहुमत से एनडीए पर भरोसा जताया।
भड़ाना ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा बिहार में किया गया प्रचार भी एनडीए के लिए फायदेमंद साबित हुआ।
फरीदाबाद की चर्चित यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो उस पर बुलडोजर चलाने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में विनोद कुमार शाह (मीडिया प्रभारी, फरीदाबाद महानगर), तेजा प्रधान, ब्रह्म लोहिया, श्यामवीर भड़ाना, जगत भड़ाना (खेड़ी वाला), विनोद भड़ाना, कालू सिंह सहित दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।