Breaking News

फरीदाबाद : तीसरे जुमा को मस्जिदों में बढ़ी रौनक

तीसरे जुमा को मस्जिदों में बढ़ी रौनक
फरीदाबाद: रमजान के मुबारक महीने के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में खासी रौनक रही | बड़ी संख्या में बड़ों के साथ प्यारे मासूम बच्चों ने भी नमाज पढ़ी | मदरसों में फितरा देने का सिलसिला भी चलता रहा | मस्जिदों में नमाज से पहले अपनी तकरीर में इमाम साहब ने रोजों की फजीलत बयान की तो साथ ही नेकियां कमाने पर भी जोर दिया गया | अल्लाह रसूल के बताए रास्ते पर चलने की बात की गई | अलग-अलग मस्जिदों में दोपहर एक बजे से करीब ढाई बजे तक जुमा की नमाज पढ़ी गई | ओल्ड फरीदाबाद पीर वाली मस्जिद,मरकज मस्जिद ईदगाह बाबा नगर,ओल्ड फरीदाबाद की जामा मस्जिद, बल्लभगढ़ बाजार स्थित जामा मस्जिद के अलावा बड़खल व जवाहर कालोनी मस्जिद में अच्छी खासी रौनक रही | ऐसे ही गांव धौज,फतेहपुर तगा कुरैशीपुर की मस्जिदों में भी आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रौनक रही | एनआइटी राहुल कालोनी मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर ने कहा कि लोगों को फितरा और जकात पर ध्यान देने की जरूरत है | ईदगाह मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन ने बताया कि हमें ईमान की राह पर चलना चाहिए |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *