Breaking News
Screenshot 20250105 211427

प्रसिद्व युवा उद्योगपति आशीष जैन व अभिषेक जैन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250105 211427

फरीदाबाद:शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी और उनसे आर्शीवद लिया।

आशीष जैन ने रक्षा मंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतूत्व में देश नई उचाईयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने में पूरा उद्योग जगत मेहनत से लगा हुआ है। देश अब रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है।

इतना ही नहीं पहले देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब हम रक्षा उपकरण ना केवल अपने लिए बना रहे है ब्लकि अन्य देशो को भी निर्यात कर रहे है,जोकि देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होनें कहा कि आने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा दिल्ली की सत्ता पर जनता के आर्शीवाद से काबिज होगी ऐसा मेरा मानना है। अभिषेक जैन ने बताया कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। फरीदाबाद के सांसद और केन्द्र में राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर भी उद्योगों को बढ़ावा देने में पूरी रूचि दिखा रहे है।

इसके अलावा हरियाणा सरकार में केबीनेट मंत्री भी विपुल गोयल और राज्यमंत्री राजेश नागर जनता के विकास और खुशहाली के लिए काम कर रहे है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात से अच्छी तरह अवगत है कि उद्योग किसी भी देश की रीढ़ की हडड़ी होते है। इसलिए वह समय समय पर उद्योगपतियों से उद्योग से संबधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते है और उन्हें हरसभंव सहयोग और मदद का भरोसा भी दिलाते है।

आशीष जैन और अभिषेक जैन ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को फरीदाबाद आने का न्यौता दिया। रक्षामंत्री ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्दी ही फरीदाबाद में आएगें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *