Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 02 at 12.26.34 AM

ऑक्सीजन प्लांट व कोविड वैक्सीनेशन की डीएम ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिला अधिकारी सभागार में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन व लग रहे ऑक्सीजन प्लांट की समीक्षा बैठक किया गया जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बन रहे ऑक्सीजन प्लांट को तीव्र गति से निर्माण कार्यों को कराकर क्रियाशील किया जाए जिससे संभावित तीसरी कोरोना लहर को आने से पहले प्लांट को चालू कर ऑक्सीजन तैयार किया जा सके और कोरोना आने पर उसे रोका जा सके जनपद में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यों से जिलाधिकारी ने संतुष्टि जाहिर करते हुए डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सीएचसी पीएचसी व जिला चिकित्सालय पर समुचित डॉक्टरों की निगरानी में वैक्सीनेशन कराया जाए जिससे आने वाले समस्त जनपद वासियों का कोरोनावायरस टिका लगाया जा सके किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन सेंटर से वापस ना जाने दे आए हुए व्यक्ति को वैक्सीनेशन लगाने के बाद ही जाने दे ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण वासियों को जागरूक किया जाए जिससे जनपद में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन का टीका लगाया जा सके बैठक में सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *