Breaking News

श्रम योजना की डीएम ने की बैठक।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर।जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने श्रम विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर दीया आवश्यक दिशा निर्देश बैठक में श्रम विभाग के विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 के कारण वापस आये प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन तथा उनको कुशलता के आधार पर रोजगार में नियोजित करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने पंजीकृत श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु तथा दिव्यांग सहायता योजना भगिनी प्रसूति योजना नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना मेधावी छात्रवृत्ति योजना से पात्रतानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिये।गावो को पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत शामिल करने की योजना में दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत श्रमिकों को प्राथमिकता देने की बात कही। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने तथा मानव श्रम शोषण रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। साथ ही श्रम निरीक्षकों को निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण कर श्रम कानून का पालन तथा बाल श्रम को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *