Breaking News

डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ की बैठक कोरोना के गाल में समा चुके उद्योग बंधुओं को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिलाधिकारी सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक जिला अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में आयोजित की गई कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना के गाल में समा चुके उद्योग बंधुओं को उद्योग बंधु व जिला अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु समिति के सदस्यों से कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन कि दोनों डोज नजदीकी टीका केंद्र पर जाकर अवश्य लगवा लेवे या हमें बताएं उद्योग बंधु व उनके कर्मचारियों की सुविधा अनुसार नजदीकी उनके बताए हुए स्थानों पर डेस्टिनेशन सेंटर खोलकर वैक्सीनेशन का कार्य करा दिया जाएगा जिससे सभी उद्योग बंधु के सदस्य व उनके कर्मचारियों को टिका लगा कर सुरक्षित किया जा सके। जिलाधिकारी ने उद्योग बंधु की समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि उद्योग बंधु के समस्याओं का समाधान वरीयता क्रम पर किया जाए जिससे उद्योग बंधुओं के समस्याओं का समाधान समय से निस्तारित हो सके। और उद्योग बंधु अपना अपना व्यापार निसंकोच कर सकें बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी व उद्योग बंधु मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *