Breaking News

देवरिया (सू0वि0)-कोविड माहामारी से अनुसूचित जाति के मुख्य कमाऊ व्यक्ति के मृत्यु पर 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिये जाने का है प्राविधान

IBN NEWS देवरिया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के तहत संचालित है आशा योजना ’

परिवार का वार्षिक आय 3 लाख तक होनी चाहिये

सहायता धनराशि में एक लाख रुपये की धनराशि अनुदान के रुप में की जायेगी प्रदान, शेष चार लाख न्यूनतम ब्याज दर पर रोजी रोजगार के लिये किये जायेगें अनुमन्य

’ देवरिया (सू0वि0) 30 जून।’’ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि राष्ट्रीय अनसूचित जाति वित्त विकास निगम के माध्यम से नव संचालित आशा योजना के अन्तर्गत कोविड-19 महामारी में अनुसूचित जाति के ऐसे परिवार जिनके मुख्य कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु हो गयी है तथा परिवार में वार्षिक आय रू0 3 लाख तक है, को नव संचालित आशा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु मृतकों की सूचना विकास खण्ड/नगर पालिका / नगर पंचायत द्वारा संकलित कर अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराये जाने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को दिया गया है।
जिलाधिकारी ने इस योजना के अन्तर्गत कोविड-19 महामारी में अनुसूचित जाति के ऐसे परिवारों को जिनके मुख्य कमाऊ सदस्य की मृत्यु कोविड 19 महामारी से हो गयी है और मृतक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच की है, के परिवार के नजदीकी सदस्य को अनुविन योजना के अन्तर्गत रू0 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराये जाने की योजना है, जिसमें 20 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम रू0 1 लाख तक) के रूप में होगा। ऐसे इच्छुक सदस्य या व्यक्ति जो नीचे दिये गये पात्रता की शर्तें पूरा करते हो वे वांछित सूचना सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारीध्अधिशासी अधिकारी, नगर पालिकाध्नगर पंचायत के माध्यम से निर्धारित प्रपत्रों सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), विकास भवन देवरिया के कार्यालय में प्रेषित करा सकते है।

’ योजना की पात्रता एवं शर्ते’
जिला समाज कल्याण अधिकारी(वि0) नीरज अग्रवाल ने इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी की पात्रता एवं शर्तो के विवरण में बताया है कि लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति हो, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम रू० 3 लाख हो, परिवार के मुख्य कमाई करने वाले सदस्य की मृत्यु कोरोना महामारी से हुयी हो, मृतक की आयु मृत्यु होने के समय 18 से 60 वर्ष के बीच रही हो, कोविड-19 से मृत्यु का प्रमाण-पत्र नगर पालिका/नगर पंचायत / ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा निर्गत किया गया हो।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।’’

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *