Breaking News

देवरिया – महिला ऐच्छिक ब्यूरो द्वारा 02 जोडों को मिलाया गया

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

महिला संबंधी समस्याओ के निराकरण हेतु जनपद देवरिया में “महिला ऐच्छिक ब्यूरो“ का गठन किया गया है, जिसमंे पति-पत्नि के वाद-विवादों का निस्तारण पुलिस व सम्भ्रांत व्यक्तियों के सहयोग से किया जाता है।


इसी क्रम में आज दिनांक 03.10.2021 को पुलिस कार्यालय जनपद देवरिया में स्थित महिला ऐच्छिक ब्यूरो के कार्यालय में जनपद के थाना क्षेत्र रूद्रपुर एवं भलुअनी से आये 02 पारिवारिक विवाद के मामलों का प्रभारी महिला ऐच्छिक ब्यूरो उ0नि0 सुषमा तिवारी म0कां0 वर्तिका दूबे, म0कां0 अनुपम पटेल व काउंसलर श्रीमती चांदनी मिश्रा, श्रीमती पूजा कुमारी द्वारा काउन्सलिंग कर अथक प्रयास के बाद उन्हें समझा कर 02 जोड़ों 01.सुनीता पत्नी अभिषेक सिंह निवासी-बाबू बभनी थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया 02.उषा देवी पत्नी मुन्नीलाल निवासी-रामचक थाना-रूद्रपुर जनपद-देवरिया द्वारा अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ रहने को राजी हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया के इस प्रयास से अब तक सैकड़ांे पति-पत्नि के जोड़ों को मिलाने का पुनीत कार्य किया गया है । जिसकी जनता के व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *