Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव परिजनों का आरोप : गला दबाकर की गई हत्या

रिपोर्ट – IBN NEWS फूल चंद्र यादव कैसरगंज

कैसरगंज
आज दिनांक 30 जून को एक युवक का शव घर से मात्र सौ मीटर दूरी पर खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैसरगंज थानाक्षेत्र स्थित ग्राम विराहिमपुर विल्हौरा निवासी मोहम्मद अली के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खादिम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक के घर से मात्र सौ मीटर दूरी पर सड़क के किनारे पास खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। पुत्र को मृत अवस्था ने देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र खादिम की गला दबाकर हत्या की गई है।
सूचना प्राप्त होते थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक की लाश पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय बहराइच भेज दिया है तथा मृतक के पिता मोहम्मद अली की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की घटना की जांच शुरु कर दी है। मृतक युवक के गले पर पाए गए चोट के निशान।घटना की बाबत थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई हुई, मृतक के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *