Breaking News

कम्पनी में हुई चोरी के मामले में 3 और आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए। दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुंदर सिंह की टीम ने बालाजी इंजीनियर कम्पनी में चोरी करने वाले गार्ड सहित 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहसिन,पवन और राहुल का नाम शामिल है। गिरफ्तार तीनों आरोपी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी पवन और राहुल को पाली से तथा आरोपी मोहसिन को कुरैशी पुर से थाना डबुआ के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

 

आऱोपियों से 9,000 रुपए नगद बरामद किए गए है। लोहे के सरियाIMG 20230221 WA0005 आरोपी मोहसिन से तथा वारदात में प्रयोग कैन्ट्रर बरामद करने के लिए आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी मोहसिन और पूर्व में गिरफ्तार आरोपी साहिल ई-रिक्शा फैक्ट्री बालाजी इंजीनियर में पिछले 2-3 महिने से गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी ने अपने साथी गार्ड के साथ मिलकर कम्पनी से सामन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फैक्ट्री में चोरी की वारदात को 12 फरवरी की रात को अनजाम दिया था। आरोपियो के खिलाफ फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने ज्यादा पैसे के लालच में आकर कंपनी से लोहे के पाइपो की चोरी करने की वारदात को अनजाम दिया था। आरपी पवन और राहुल ने चोरी के सामान को खरीदा था। पूछताछ के बाद आरोपी पवन और राहुल को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी मोहसिन को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *