Breaking News
3c31a350 75eb 4248 bc73 f80efb7d1d41

क्राईम ब्रांच ने 5000/-₹ के मोस्टवांटेड ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट3c31a350 75eb 4248 bc73 f80efb7d1d41

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने एक ₹5000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सचिन है आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से उत्तर प्रदेश के कोसी से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के साथी रोहित को क्राइम ब्रांच टीम ने 52.130 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी रोहित आरोपी सचिन से गांजा खरीद कर लाता था। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने कई बार रेड की है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *