Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 09 at 08.57.28

क्राइम ब्रांच ने 2 पेटी अवैध देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेंद्र है जो एसजीएम नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच एसजीएम नगर एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अवैध शराब बेचने का काम करता है और आज शराब बेचने के लिए आदर्श कॉलोनी जाएगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूत्रों सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुल्ला होटल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।

WhatsApp Image 2023 02 09 at 08.57.28

कुछ समय पश्चात आरोपी कंधे पर प्लास्टिक का कटा रखे हुए उधर आया और पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा परंतु पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई जिसमे देशी शराब मस्ताना की 2 पेटी शामिल थी। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात उसे थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे के लालच में आकर शराब तस्करी करता है। आरोपी ने बताया कि वह पास के ठेकों से शराब लाकर खुले में इसे महंगे दामों पर बेचता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *