फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र की टीम ने गांजे के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मुबारिक है जो खेड़ी पुल एरिया में किसान मजदूर कॉलोनी की झुग्गियों में रहता है। एएसआई विजय कुमार की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस थाना पल्ला एरिया में गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गांजा बेचने का काम करता है और थोड़ी देर में गांजा लेकर उधर आ रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी से जब गांजे के बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात उसे काबू करके थाने लाया गया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी गांजे के 2 मुकदमों में जेल जा चुका है। आरोपी यह गांजा पलवल से ₹6000 में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।