Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 26 at 8.57.37 PM

कागजों में विकास करके लोगों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार:ओमपाल टोंगर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आगामी 29 मई को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए जिले के आप नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।आप नेता शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को इस रैली में आने का न्यौता दे रहे है। इसी कड़ी में आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमपाल टोंगर ने अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें रैली के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी और उनसे आह्वान किया कि बल्लभगढ़ क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग कुरुक्षेत्र कूच करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमपाल टोंगर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन बुरी तरह से दुखी हो चुका है,महंगाई और भ्रष्टाचार ने तमाम रिकार्ड ध्वस्त कर दिए, लेकिन सरकार कागजों में विकास करके लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मात्र 10 महीनों में फरीदाबाद में भाजपा का फाईव स्टार कार्यालय तो बनकर तैयार हो गया,लेकिन शहर की टूटी सड़कें,पानी की समस्या आदि का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। भाजपाईयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी को देखकर आज हर जिलेवासी का मन अंदर ही अंदर भाजपा को कोस रहा है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण हर जगहों पर सडक़ों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सडक़ें है। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले ही एक घंटे की बरसात ने सरकार और निगम प्रशासन के सभी दावे झुठला दिए,पूरा शहर जलमग्र हो गया, लेकिन भाजपा के मंत्रियों व विधायकों के निवास व कार्यालयों के आसपास पानी नहीं भरा, जो इस सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता दिल्ली मॉडल को हरियाणा में लाने का मन बना चुकी है और इसलिए आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है। ओमपाल टोंगर ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है,जब किसी मुख्यमंत्री ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उसको तुरंत बर्खास्त करके जेल भिजवाया हो,यह कारनामा आम आदमी पार्टी ही कर सकती है और उसने कर दिखाया कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने या भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर संदीप चेयरमैन,धर्मेन्द्र,महेश,विक्की, सन्नी,इमरान,बबूल,शिवा,लक्ष्य, मोनू,रेखा,शाहिदान खान,राजदाई,सविता देवी,लच्छो देवी,रानी कुमारी सहित अनेकों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *