Breaking News

क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट65

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच- 48 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम उत्तम है जो फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एनआईटी एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया।

आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी से इसके बारे में पूछताछ करने पर वह आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर व उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी करने का आदी है और चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है तथा दो-तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी कुछ दिन पहले मथुरा गया था जहां से वह किसी व्यक्ति से यह देसी कट्टा ₹3000 में खरीद कर लाया था जिसकी जांच की जा रही है।

आरोपी ने बताया कि यह कट्टा वह लोगों को डराने धमकाने के लिए लाया था ताकि यदि कभी चोरी करते हुए पकड़ा जाए तो वह कट्टा दिखाकर वहां से भाग सके। पुलिस द्वारा देसी कट्टे को पुलिस कब्जे लेकर पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *