Breaking News

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार,महराजगंज:
स्थानीय नगर पालिका परिषद से असमन छपरा होते हुए बलुअही धुस तक जाने वाली गड्ढायुक्त सड़क के निर्माण को लेकर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में असमन छपरा गांव के लोगों के साथ पानी व किचड़ में घुस कर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते सड़क जाम कर आज आंदोलन किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष मुo रिजवान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना गढ्ढा मुक्त सड़को का मुखौटा तो सिसवा से बलुअही की सड़क बखुबी बयां करती है जिसका ज्वलन्त सबूत इस रास्ते से की सड़कें व राहगीर खुद है कि चलने पर पता ही नही चलता कि गढ्ढे में सड़क है या सड़क में गढ्ढा है।

यह क्षतिग्रस्त सड़कें अक्सर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। इस बाबत आज युवा कांग्रेस महराजगंज जिलाध्यक्ष मोo रिजवान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में कद्दू काट कर मनाया गया।
इस अवसर पर बलॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अशोक उर्फ मुन्ना, आबिद, पबारु, बैजू , गोकुल प्रसाद, मिश्री, कमलेश, अनूप, लियाकत, फरियाद, सेराज, अमेरिका यादव, महेश मिश्रा, गोलू, रियाजुद्दीन, शिला देवी, आरती देवी, मालती, गीता देवी व ममता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *