सोने की चिड़िया कहे जाने वाले अपने देश में आजकल लगातार पेट्रोल और डीजल की हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेश पार्टी के निर्देश पर कल हल्ला बोल कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरकार से महगाई को कम करने की मांग की।
हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन के इसी क्रम मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमो के अनुसार कल 11 जून को दिन में 11 बजे सिसवा केडिया पेट्रोल पम्प पर कांग्रेस के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन करते हुए वर्तमान सरकार से मंहगाई को कम करने की मांग की ।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बिनोद तिवारी, रिजवान अंसारी, जहीर खान, मुमताज अंसारी, आनंद कनौजिया, सुभान अंसारी,, युसूफ अंसारी, शाहजाद अंसारी, शेषनाथ शुक्ला, सचिन कुमार यादव, रोशन अंसारी सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फणीन्द्र कुमार मिश्र संवाददाता सिसवा बाजार
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …