रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबाद:हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी में आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुकी जनता को राहत देने के बजाए सरकार कमरतोड़ महंगाई दे रही है,जिससे लोग त्राहि-त्राहि करने लगे है | उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा सरकार से पूरी तरह से विश्वास उठ चुका है और अब वह फिर से केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का मन बना चुकी है | भड़ाना सोमवार को डबुआ कालोनी में ओबीसी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे |
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही,ऑक्सीजन, वेंटीलेटर,बैड,दवाईयां की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा और अब ब्लैग फंगस बढऩे के बावजूद भी सरकार लोगों को पर्याप्त इंजैक्शन उपलब्ध नहीं करवा पा रही है,जिससे प्रदेश में ब्लैग फंगस के मामले बढऩे लगे है | ललित भड़ाना ने कहा कि महंगाई की मार ने हर वर्ग को प्रभावित किया हुआ है,पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है,कांग्रेस सरकार में 60-70 रूपए पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ोतरी बताकर यही भाजपाई धरना प्रदर्शन करते थे,
लेकिन आज जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें निरंतर कम हो रही है,इसके बावजूद पेट्रोल 90 और डीजल 84 का आंकड़ा पार कर गया है,वही भाजपाई अब चुपचाप बैठे हुए है | उन्होंने कहा कि आम आदमी के प्रयोग में आने वाले सरसों के तेल कीमतें मात्र 7 महीने में 90 रूपए से बढक़र आज 175 रूपए प्रति लीटर पहुंच गई है,पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का असर खाद्य पदार्थाे के साथ-साथ लोगों के जीवन में उपयोग होने वाली तमाम चीजों पर पड़ रहा है और मकान निर्माण से लेकर, स्कूलों की फीस,सब्जियों फलों के दाम सहित हर वस्तु दिनोंदिन महंगी हो रही है |
क्या भाजपा सरकार जनता को यही अच्छे दिन दिखाने के लिए सत्ता में आई थी | उन्होंने कहा कि अगर यही अच्छे दिन है तो लोगों को नहीं चाहिए अच्छे दिन,उन्हें वही कांग्रेस सरकार से पुराने दिन ही लौटा दे | ललित भड़ाना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर जन-जन में प्रचार प्रसार करें और कोरोना महामारी में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में अपने दायित्व को निभाया है, उसके लिए वह सभी कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते है। बैठक में राजकुमार यादव, सरफुद्दीन,तरूण भागेंद्र,विनोद, मोनू,जगदीश,अर्जुन,सचिन, राहुल आदि मौजूद थे |