Breaking News
0d8f6fb8 bf6d 418e a698 64d3c0d5463d

निर्धारित अवधि तक परिवार पहचान पत्र के इनकम वैरिफिकेशन कार्य को पूरा करें:एडीसी अपराजिता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0d8f6fb8 bf6d 418e a698 64d3c0d5463d

फरीदाबाद:एडीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में परिवार पहचान पत्र इनकम वेरिफाई विषय पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।

उन्होंने कहाकि जिला में परिवार पहचान पत्र में दर्ज पारिवारिक इनकम वैरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में गठित टीमों के साथ सोशल वर्कर भी लगे हुए हैं। इनकम वैरिफिकेशन का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है,इसलिए टीम के लीडर व सोशल वर्कर आपसी तालमेल के साथ इस कार्य को करें।

इस कार्य से सम्बंधित जिला की टीचरों को इनकम वेरीफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अगर किसी स्तर पर कोई समस्या है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाएं ताकि समस्या का समाधान जल्द किया जा सके।

एडीसी अपराजिता ने कहा कि परिवार पहचान पत्र अंतर्गत जिला निवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अब केवल परिवार पहचान पत्र नंबर लोगों को याद करने की आवश्यकता होगी,क्याेंकि लोगों को सभी प्रकार की जानकारी डिजिटल तरीके से मिल जाएगी।

परिवार पहचान पत्र में इनकम वेरिफिकेशन का कार्य सभी अधिकारी शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में सक्षम युवाओं का सहयोग भी लिया जा रहा है,ताकि कार्य तेजी से पूरा हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरतें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *