Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 01 at 8.35.43 AM

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है,वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़े जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर आज मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया। जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ उन्होंने शिकायत बक्से को भी खोला गया। जिसमें कोई शिकायत पत्र नहीं पाया।

WhatsApp Image 2023 03 01 at 8.35.43 AM
सीजेएम सुकीर्ति गोयल बाल सुधार गृह में रह रहे 81 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 136 किशोरों से रूबरू हुई। वहीं उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है,तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नहीं बताई।
इस अवसर पर सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़े।
इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट चंद्रपाल,ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा,इंचार्ज अनूप सिंह व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता व राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *