Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 05 at 8.16.15 AM

बाल संरक्षण इकाई ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम अभियान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःउपायुक्त जितेंद्र यादव के दिशा निर्देश पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम जिला बाल संरक्षण अधिकारी अधिकारी डा. गरिमा सिंह ने की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम वर्ल्ड विजन एनजीओ के सहयोग से चलाया जा रहा है। आपको बता दें जिला में कोविड-19 वैश्विक महामारी संक्रमण की बीमारी से ऐसे बच्चे जिनके मां बाप इस दुनिया से चले गए हैं। उन्हें जिला फरीदाबाद में मुख्यमंत्री स्वयं बाल सेवा योजना का लाभ बच्चों को दिया जा रहा है। सरकार इस योजना के क्रियान्वयन पर गंभीरता से कार्य कर रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग,बाल संरक्षण इकाई,स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग तथा इस योजना से जुड़े अन्य विभाग सरकार द्वारा जारी हिदायतो अनुसार बाल सेवा योजना के तहत यह प्रक्रिया पूरा करने के लिए www.wedhry.gov.in/ डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू सी डी एच आर वाई डॉट जीओवी डॉट इन पर भी आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभ में शामिल बच्चों की जानकारी वैबसाइट पर अपलोड करें। आमजन सरकार की वैबसाईट या जिला बाल संरक्षण ईकाई के फोन नम्बर -0129-2984044 पर सम्पर्क करके ऐसे बच्चों की जानकारी दे सकते हैं। जिला बाल संरक्षण ईकाई की जिला अधिकारी गारिमा सिंह तोमर ने बताया कि उपायुक्त जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशों के अनुसार जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा ऐसे बच्चों की कागजी कार्रवाई पूरी की जानी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतो के अनुसार ऐसे बच्चे जिनके माता पिता कोरोना संक्रमण से इस दुनिया से चले गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना के जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण ईकाई द्वारा 2500 रुपये प्रति अनाथ हुए उन बच्चों को दिए जा रहे हैं। जो अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ऐसे अनाथ हुए बच्चे जो सीसीआई चाइल्ड केयर सैन्टरों/इंसीट्यूट में रहे हैं उन्हें 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।इसके आलावा 12000 रुपये सालाना उन बच्चों के पढाई के लिए परिवार वालों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन कोविड-19 में बीमारी से अनाथ हुई बच्चियों को विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत51000 रुपये की धनराशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन बच्चों में से जो बच्चे पढाई करना चाहेंगे उन्हें कस्तूरबा गांधी स्कूलों में दाखिला दिलवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।जिला बाल संरक्षण ईकाई अधिकारी गारिमा सिंह ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग,चेयर पर्सन बाल विकास,जिला बाल संरक्षण ईकाई बाल सेवा योजना के माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ यथाशीघ्र जिला में लाभान्वित बच्चों को देना सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गारिमा सिंह ने बताया कि वर्ल्ड विजन एनजीओ के सहयोग से पांच ऑटो फरीदाबाद,बल्लभगढ़, एनआईटी,ओल्ड फरीदाबाद,ग्रेटर फरीदाबाद सहित अन्य स्थानों पर जाकर बाल संरक्षण के अधिकारों बारे लोगों को जागरूक करेंगे। इन ऑटो पर बाल विवाह,बाल यौन शोषण और बाल अधिकारों बारे सलोग्न बारे भी विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों, एनजीओ के पदाधिकारियों तथा बाल वर्कर ने भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *