Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 20.38.52

कैबिनेट ने लिया बल्लभगढ़ का जायजा,अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःहरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार दोपहर बाद बल्लभगढ़ के डिस्पोजलों और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देर रात से सुबह तक हुई जबरदस्त बारिश के कारण शहर में कुछ स्थानों पर बारिस का पानी नजर आया है।

हालांकि आपको बता दें बल्लभगढ़ शहर के किसी भी मुख्य रोड पर बारिस के पानी का कोई असर नही है। सभी सड़के साफ सुधरी नजर आ रही है। कुछ स्थानों पर बारिस का पानी जमा है। जिसे साफ करने के लिए नगर निगम द्वारा लगाए गए डिस्पोजल पम्प से लगातार बरसाती पानी को खींचा जा रहा है। आपको बता दें वर्ष 2014 से जनता के सुख दुःख साथ खड़े रहने वाले बल्लभगढ़ के विधायक एवं सरकार के कैबिनेट मंत्री मूलचंद निरन्तरता के साथ किए जा रहे विकास कार्यों की बदौलत से ही भारी बारिश के बाद भी बरसाती और गन्दे पानी निकासी इतनी जल्दी हो रही है।ऐसे विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद की विरोधी पार्टियों के लोग भी दबी जुबान से प्रंशसा कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 1 से 2 घण्टे में बल्लभगढ़ विधानसभा में कुछ जगहों पर जमा बारिस का पानी भी नजर नहीं आना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *