Breaking News

आधुनिक भारत के वास्तुकार थे भारत रत्न स्व.राजीव गांधी: कृष्ण अत्री

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःभारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती पर एनएसयूआई फरीदाबाद द्वारा डिवाईन चेरिटेबल ब्लड संस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस शिविर का आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया।

 

रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक ललित नागर,प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक,पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा,एआईसीसी सदस्य लखन सिंगला,मुख्यमंत्री के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,पूर्व उपमहापौर मुकेश शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,पूर्व पार्षद रोहित सिंगला,युवा कांग्रेस फरीदाबाद के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला,युवा कांग्रेस प्रवक्ता विकास वर्मा,राजेश खटाना,राजेश आर्य,अनीशपाल, सुशांत गुप्ता,सोनू सलूजा,गुलशन कुमार,जमील मालिक आदि ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।

इस दौरन एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे,जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया,उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत,आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जिस आधुनिक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के सपने को लेकर आगे बढ़े थे उस पर मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन उसी सपने को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर नितिन यादव,धर्मेंद्र चौधरी,दिनेश कटारिया,मोहित भारद्वाज,रूपेश झा,यशपाल शर्मा,विक्रम सिंह, विशाल वशिष्ठ,गुरजीत सिद्दू,जीतू डागर,लक्ष्मण चौधरी,सोनू सिंह, आरिफ खान,कार्तिक स्वामी, अंकित रावत,वैभव सिंह,निपुण गौड़,सोनू ग़ोस्वामी,अंकित चौधरी,सन्नू,अभिषेक झा आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भाजपा ने एनआईटी क्षेत्र के साथ बरता सौतेला व्यवहार:महेन्द्र प्रताप सिंह

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन …