Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 02 at 9.31.59 PM 1

आजादी के अमृत महोत्सव पर पिंटू कुमार चौहान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति

 

IBN NEWS

आजादी के अमृत महोत्सव पर रीजनल आउटरीच ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय की पंजीकृत दल पिंटू कुमार चौहान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रीजनल आउटरीच ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय केंद्रीय भवन लखनऊ द्वारा नेहरू युवा केंद्र देवरिया के युवा विकास अधिकारी श्री विकास तिवारी जी के सहयोग से देवरिया जिले के भलुअनी ब्लॉक में खुखुंदू ग्राम सभा के पंचायत भवन पर पिंटू कुमार चौहान एंड पार्टी देवरिया,द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति किया गया।

जिसमें वीर सपूतों को याद करते हुए आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत ,नारिशशक्तिकरण पर कार्यक्रम को सजा करके लोकगीतों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया जिसे लोगों ने काफी सराहा। इस अवसर पर अतिथि डॉक्टर संजीव शुक्ला ,गंगा शरण पांडे, शैलेंद्र दुबे,शांति भूषण पांडे,अजीत तिवारी ,अजय दुबे,धनंजय राय, हुस्नारा खातून, पूर्व प्रधान फूलचंद प्रसाद उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाक़त अहमद जी द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *