Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 19 at 11.40.28 PM

फरीदाबाद में भाजपा की संगठनात्मक बैठक:चुनावी तैयारियों पर जोर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 19 at 11.40.28 PM

फरीदाबाद:जिला चुनाव प्रभारी पी.पी चौधरी ने फरीदाबाद भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में कहा कि पिछले 10 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवा,किसान,गरीब और महिला सबको मजबूत करने और प्रदेश के विकास को आगे लेकर जाने का कार्य किया है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को घर घर पहुंचाना है। भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार के 10 साल के कार्यों से जनता खुश हैं और जनता ने मन बना लिया है कि आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा में कमल पर वोट डालकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना है ।

भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर भारतीय जनता पार्टी की फरीदाबाद विधानसभा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के कई प्रमुख नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा करना और चुनाव की रणनीति तैयार करना था। बैठक में मुख्य रूप से फरीदाबाद जिला प्रभारी,भाजपा नरेंद्र वत्स,जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,जिला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री पी.पी चौधरी,सह चुनाव प्रभारी विनोद कटियार,फरीदाबाद भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल,और वर्तमान विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया।

बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा,यह संगठनात्मक बैठक फरीदाबाद जिले में आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं,और उनके उत्साह और समर्पण से हम निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। संगठन की मजबूती हमेशा से भाजपा की पहचान रही है,और इस बार भी हम अपने कार्यकर्ताओं के बल पर चुनावी रण में उतरेंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है,और उनके समर्पण के बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं और भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। वोहरा ने कहा कि फरीदाबाद की सभी 6 विधानसभा सीटों को जीतकर हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनायेंगे। भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने कहा कि हमारा संगठन हमारे लिए एक परिवार की तरह है। जब संगठन एकजुट होता है,तो हमें कोई भी शक्ति पराजित नहीं कर सकती।

हम एक अनुशासित संगठन हैं,और यह अनुशासन हमारी पहचान है। भाजपा का कार्यकर्ता रीड की हड्डी की तरह पार्टी को सहारा देता है। हमारे पास जिस प्रकार की निष्ठा,समर्पण और अनुशासन है,वह किसी भी अन्य दल के पास नहीं है। आगामी चुनावों में हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं,और यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम होगा। फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी निष्ठा और समर्पण के लिए जाना जाता है। हमारी पार्टी की शाखाओं ने पिछले वर्षों में जनता के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं,जिनका परिणाम जनता के बीच साफ देखा जा सकता है। हमें गर्व के साथ अपने सिर को ऊंचा करके जनता के बीच जाना है और उन कार्यों का उल्लेख करना है,जो हमने उनके लिए किए हैं। चाहे वह विकास कार्य हो,सामाजिक कल्याण या अन्य योजनाएं-सभी क्षेत्रों में हमने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जनता ने भाजपा पर हमेशा भरोसा जताया है,और हम इसी भरोसे को कायम रखते हुए निश्चित रूप से आगामी चुनावों में जीत दर्ज करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *