Breaking News

बंगाल में अत्याचार को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे 

 

गोरखपुर।  चुनाव में बहुमत प्राप्त होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्ता के नशे में डूब कर अभद्रता करना कोई नई बात नहीं है जिसकी बानगी बंगाल में देखने को फिर मिल रही है जहां पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्षी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। जिसको लेकर बीजेपी के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार और उसके कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पर हो रहे अत्याचार, हत्या, बलात्कार, आम दुकानों पर दिनदहाड़े लूट के विरोध में सहजनवा के पिपरौली मण्डल के पिपरौली बाजार के मुख्य चौराहे पर ममता सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष धर्मराज गोंड़, प्रतिनिधि प्रेमपाल गुप्त, भाजपा आईटी जिला सह प्रमुख सूरज निगम, आकाश गुप्त, सन्तोष निगम, हिमांशू जायसवाल, किशन निगम, आदित्य, सुजीत गोंड़, राहुल निगम, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *