Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में लगाया योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसवा बाजार के रामजानकी मन्दिर परिसर में योग शिविर लगाकर” करो योग रहो निरोग” का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम के संयोजक सिसवा मंडल महामंत्री रामेश्वर जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय मनीषियो व ऋषियो द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अतः हमें आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘योग’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेना चाहिए । इस दौरान योग प्रशिक्षक छठी लाल जायसवाल एवं विनोद सोनी द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया व योग के महत्व को बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के श्रीराम शाही ,भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल के राजेश वैश्य, हिंदू युवा वाहिनी के मनीष शर्मा, मदन राजभर, पूर्व विस्तारक अनिल मद्धेशिया, उत्तम जायसवाल, दिलीप जायसवाल, मिठाई लाल विश्वकर्मा, ओमजी तुलस्यान, बजरंगी मिश्रा, विष्णु जायसवाल तथा सतीश कुमार मिश्र सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *