Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नवनिर्वाचित विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी सभासदों को दी शुभकामनाएं,बैठक में सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल को मंत्री बनाने की हुयी मांग

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर स्थित भूअरी माता स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी से दूसरी बार विधायक चुने जाने पर प्रेमसागर पटेल व नवगठित नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के उप निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती शकुंतला जयसवाल व नगर के 25 वार्डों से चुने गए सभी सभासद गणों हो बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

IMG 20220317 WA0030बैठक में भाजपा नेता अमरेन्द्र मल्ल व जिला मंत्री हियुवा मनीष शर्मा ने कहा की दूसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गोरक्ष पीठाधीश्वर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी को सिसवा विधान सभा के समस्त आम जनमानस की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं । यह जीत सरकार द्धारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। प्रदेश की जनता को यह विश्वास है कि वह योगी राज में सुरक्षित है।उक्त बैठक में प्रदेश नेतृत्व से यह मांग की गई कि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल को मंत्रिमंडल में स्थान देकर पिछड़े क्षेत्र सिसवा विधान सभा की जनता और क्षेत्र के लिए विकास का एक अवसर प्रदान करे।बैठक में प्रमुख रूप से समाजसेवी सिसवा तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मल्ल ,भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार चेतन शाही ,भाजपा बूथ प्रभारी विनोद कुमार चौधरी, पूर्व विस्तारक राकेश कन्नौजिया, मनोज सिंह, अरुण पटेल, राजा,नाथू कन्नौजिया,सतीश मिश्र , नवनिर्वाचित सभासद वार्ड नं 3 रामसूरज वअनिल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *