Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 18 at 8.53.07 AM

भाजपा ने दिया सबका साथ-सबका विकास को बढ़ावा:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के जाट बाहुल्य गांव झाड़सेंतली में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गांव की मौजिज सरदारी ने गुर्जर का पगड़ी बांधकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया।WhatsApp Image 2024 03 18 at 8.53.07 AM
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत कार्य किया है। दिल्ली-वड़ोदरा-मुम्बई एक्सप्रैस, केजीपी एक्सप्रैसवे सहित अनेकों बड़ी परियोजनाओं क्षेत्र से कनेक्ट करवाई जाती बिना जाम के चलते लोग अपने गतंव्य तक पहुंच जाए। साथ ही दिल्ली से आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम मुक्त करने के लिए फ्लाईओवर, अंडरपासों का निर्माण भी करवाया।

सांसद निधि से शहरी व ग्रामीण इलाकों में जमकर विकास हुए जोकि पिछले किसी भी सांसद कार्यकाल में नहीं हुए थे। इस मौके पर एनआईटी क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी यसबीर डागर ने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर का अपने पैतृक गांव झाड़सेंतली आगमन पर स्वागत किया और अपनी ओर से विकास दिलवाया कि चुनाव में गांव झाड़सेंतली को पूरा समर्थन करता है।

इस मौके पर डागर की माता ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद भी दिया।
इस अवसर पर सुमरन,भाजपा नेता मुकेश डागर,शिवराम मास्टर,चरण सिंह डागर,ओमचंद ठाकुर,चेतराम नंबरदार,सिमरन बोरा,बलजीत डागर,महावीर, मोहन,शेरा आरडब्ल्यूए टीम जगदेव,धर्म सिंह फौजी और गांव की समस्त सरदारी मौजूद रही।

17 फरीदाबाद गांव झाड़सेंतली में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए साथ है भाजपा नेता यशबीर डागर व ग्रामीण।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *