Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 25 at 12.29.59 PM

भाजपा किसान प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष शर्मा ने दिया नगेंद्र भड़ाना को समर्थन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 25 at 12.29.59 PM

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पंडित संतोष शर्मा ने आज एनआईटी 86 क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के जनसंपर्क अभियान के तहत पंडित प्रापर्टी वाली गली जवाहर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को अलविदा करते हुए नगेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके बसपा-इनेलो प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने भाजपा छोड़कर आए पंडित संतोष शर्मा व उनके साथियों को इनेलो का पटका डालकर व फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा छोड़कर आए संतोष शर्मा ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा के संयुक्त प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना सरल,सहज व सौम्य स्वभाव के धनी है,उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर उक्त चुनाव में नगेंद्र भड़ाना को समर्थन देने का ऐलान किया है।

संतोष शर्मा ने कहा कि उनके सभी साथी पूरी मेहनत और लग्र से इस चुनाव में नगेंद्र भड़ाना को जिताने के लिए काम करेंगे तथा उनके क्षेत्र से प्रत्येक वोट उनके चुनाव चिन्ह चश्मे पर ही लगेगी। कार्यक्रम में बसपा-इनेलो के संयुक्त प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने भाजपा छोड़कर इनेलो पार्टी में शामिल होने वाले पंडित संतोष शर्मा व उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंडित संतोष शर्मा व उनके साथियों द्वारा मेरा समर्थन करने से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में बसपा-इनेलो के पक्ष में चल रही लहर आंधी के रुप में परिवर्तित हो गई है तथा उक्त सभी साथियों के सहयोग से बसपा व इनेलो पार्टी इस चुनाव में अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानतेें जब्त करवा देगी। इसके अलावा नगेंद्र भड़ाना ने एनआईटी क्षेत्र नया गांव,पावटा,गोठडा मोहब्बताबाद,साठ फुट रोड जवाहर कालोनी,कपड़ा कालोनी,डबुआ कालोनी व संजय कालोनी में भी चुनावी सभाएं कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *