Breaking News

बिगोद – 72 माह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

【प्रमोद गर्ग पत्रकार】 बिगोद 15 अगस्त —— स्थानीय कस्बे में स्वतंत्रा दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास रंगारंग प्रस्तुति के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत मां सरस्वती दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने की। प्रधानाचार्य प्रेम जैन ने ध्वजारोहण किया उसके बाद राष्ट्रगान आयोजन हुआ। सरपंच गणेश पारीक थाना प्रभारी प्रकाश मीणा प्रधानाचार्य प्रेमलता जैन व दिनेश वर्मा ने परेड का निरीक्षण किया के बाद मार्च पास्ट को सलामी दी। ग्राम पंचायत बीगोद, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ,कैपिटल पब्लिक स्कूल बीगोद, यश पब्लिक बीगोद, संस्कार भारती स्कूल बीगोद, आदर्श विद्या निकेतन बीगोद,सोबिया स्कूल बीगोद व चमन चौराहा, नई आबादी मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया इस कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच गणेश पारीक विशिष्ट अतिथि प्रकाश मीणा थाना प्रभारी व अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश भट्ट, हाजी करीम जी लोहार ,अब्दुल कयूम लोहार, मुजफ्फर हुसैन पंचायत समिति सदस्य, महावीर बाप ना ,सुरेंद्रपगारिया,बसन्ती लाल नागोरी, लोकेश आगाल सहित गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर बालक-बालिकाओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। आकर्षक कार्यक्रम कैपिटल पब्लिक स्कूल द्वारा भारत स्वच्छता अभियान, राजकीय बालिका विधालय द्वारा पिरामिड की शानदार प्रस्तुति, नवजीवन पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति की प्रस्तुतिया दी अतिथियों ने तालियों आवाज के साथ सराहना की। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों की शहादत व विद्यालय परीक्षा परिणाम व गतिविधियों के बारे में बताया, दिनेश वर्मा ,सरपंच गणेश पारीक और हरीश भट्ट ने भी संबोधित किया। राजकीय बालिका विद्यालय की छात्रा पूजा सोनी ने 92प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में अपनी स्थिति बनाई ,जिस पर शिक्षाविद श्यामलाल भट्ट के द्वारा ₹5001 का नगद पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पगारिया ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *