Breaking News

बिग ब्रेकिंग: महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा से लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और धुरंधर क्रिकेटर झारखंड के महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं आप नेता और कवि कुमार विश्‍वास भी भाजपा के संपर्क में हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से उम्‍मीदवार हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नई दिल्‍ली से गौतम गंभीर को उम्‍मीदवार बना सकती है. नई दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी का पत्‍ता कट सकता है. उनके निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुये भाजपा नेतृत्‍व उनके खिलाफ फैसला ले सकती है.
लोकप्रिय हैं गौतम
गौतम गंभीर दिल्ली संसदीय क्षेत्र के रजिंद्र नगर के रहने वाले हैं. और लोगों में काफी लोकप्रिय भी हैं. गौतम गंभीर को बड़ी संख्‍या में लोग पसंद करते हैं. अपने सामाजिक कार्यों के कारण भी गौतम लोगों में काफी लोकप्रिय हैं. वे दिल्‍ली के रहने वाले हैं, इसलिए दिल्‍ली के लिए अच्‍छा काम करेंगे।
झारखंड के किसी भी संसदीय सीट से लड़ सकते हैं धोनी
वरिष्ठ भाजपा नेता की मानें तो भाजपा महेंद्र सिंह धौनी भाजपा में शामिल होने और झारखंड के किसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए बात कर रही है. धौनी को लोग झारखंड के राजकुमार के रूप में जानते हैं, और झारखंड ही नहीं पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी धौनी लोकप्रिय हैं. धौनी झारखंड से हैं, इसलिए पार्टी चाहती है कि धौनी झारखंड से भाजपा की सीट पर चुनाव लड़ें. भाजपा धौनी और गंभीर को 2019 के लोकसभा चुनाव में स्‍टार प्रचारक बनाना चाह रही है.
भाजपा से संपर्क में कुमार विश्वास
वहीं रिपोर्ट के अनुसार आप नेता सह कवि कुमार विश्‍वास भाजपा के संपर्क में हैं और 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं. पार्टी उन्‍हें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहती है. इस सीट से वर्तमान में जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह सांसद हैं और इस बार चुनाव न लड़ने की इच्‍छा जतायी है|

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *