Breaking News

बेतिया बिहार: नगर उपसभापति के घर में अवस्थित एटीएम में तोड़फोड़

नगर उपसभापति के घर में अवस्थित एटीएम में तोड़फोड़
बेतिया नगर परिषद के उपसभापति कयूम अंसारी के घर में अवस्थित ATM में चोरी करने की नियत से तोड़फोड़ की गई है रात को चोरों ने ATM काटने की मशीन गैस कटर एवं गैस सिलेंडर की मदद से ATM तोड़ने का और उसमें रखे राशि निकालने का कोशिश किया गया मगर रात के अंधेरे में चोरों के जरिए ATM काटने के चक्कर में आवाज बाहर सुनाने लगी तभी मोहल्लावासियों के साथ नगर के उपसभापति की नींद टूट गई |
जिसके कारण मोहल्ले के सभी लोग जाकर वहां जमा हो गए लोगों के अंदर शोरगुल सुनते हुए चोर भाग खड़े हुए इसी क्रम में वह चोरी करने के लायक लाए गए सामानों को छोड़कर भाग गए इसकी सूचना नगर उपसभापति कयूम अंसारी ने थाना प्रभारी को दिया मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने स्थिति का जायजा लिया और नगर उपसभापति से जांच पड़ताल में पूछताछ की। नगर सभापति के घर में अवस्थित ATM मशीन के कमरे से उपसभापति का कमरा सटा हुआ था उपसभापति का कहना है कि चोट ATM तोड़ने के नियत से नहीं बंद कर मेरी जान मारने की नियत से आए थे ATM तोड़ने का एक बहाना बनाकर लोगों में इसकी चर्चा शुरू है। स्थल निरीक्षण के क्रम में पाए गए गैस सिलेंडर गैस कटर एवं ऑक्सीजन सिलेंडर को पुलिस जप्त करके थाना ले गई है। नगर उपसभापति ने नगर थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपा है जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि मुझे जान मारने की नियत से ऐसे घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस इस मामले को जांच करने में जुट गई है। पुलिस की जांच से ही पता चल पाएगा के वस्तु स्थिति क्या है।

रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news पश्चिमी चंपारण बिहार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *