Breaking News

जन समस्याओं व जन जागरूकता को लेकर सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण महासमिति ने की बैठक

सिसवा नगर पालिका परिषद के भुअरी माता जी के पावन मन्दिर में आज सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण महासमिति सिसवा ईकाई द्वारा जन समस्याओं को लेकर तथा वैश्विक बीमारी कोरोना के कारण वैक्सीन लगवाने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक बैठक आहूत की जिसमें बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के जिला प्रवक्ता पंडित फणीन्द्र कुमार मिश्र व जिला संगठन मंत्री पंडित शत्रुघ्न मिश्र ने माता भुअरी भाई व भगवान परशुराम जी का पुजन, अर्चन व वंदन उपस्थित सभी श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ किया।IMG 20210711 WA0000

तदोपरांत लोकप्रिय समिति कार्यकर्ता व ठेकेदार पंडित कमलेश पाण्डेय, सतीश कुमार मिश्र, पशुपति नाथ शुक्ल, चित्रेश पाण्डेय, मन्दिर महंत महेंद्र दुबे, जिला संगठन मंत्री पंडित पवन दुबे, किशन मिश्र ,त्रिलोकी नाथ शुक्ल, त्रिभुवन नाथ शुक्ल ,जिला संगठन मंत्री पंडित अभिषेक कुमार दुबे तथा सूर्या लाइव चैनल महाराजगंज के चिफ ब्यूरो पंडित ईश्वर द्विवेदी ने जन समस्याओं को लेकर चर्चा की जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने गरीब ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा, गरीब ब्राह्मण लड़कियों के विवाह में अनुदान ,ब्राह्मण बच्चों के उपनयन संस्कार तथा स्थानीय निकाय की साफ सफाई हेतु अलग- अलग ढंग से चर्चा करते हुए अपने विचारों को प्रस्तुत किया तथा साथ ही साथ भविष्य में होने वाले क्रियाकलापों के बारे में एक दूसरे को अवगत करायाl इस कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानीय महिलाएं वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *