Breaking News

मामूली विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीटा, ईलाज के दौरान मौत ।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर/सहजनवां। आज के नवयुवा के लिए काम करने से ज्यादा किसी को मारना पिटना आसान लगता है अगर उनसे कहा जाए कि काम करके मेहनत से पैसा कमाओ तो नही कर सकते है अगर कहा जाए कि किसी को मारना पीटना है तो वो एक पल के लिए नही सोचते है। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भगौरा की जहा पर बगल के ग्राम सभा बसिया सेमरा के मूल निवासी अमित सिंह उर्फ टोनी सिंह(नव निर्वाचित बीडीसी) अपने बड़े भाई अमन सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 हीरा सिंह अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर फेकू यादव जो भगौरा के निवासी है उनको मामूली बात को लेकर लाठी डंडे से बुरी तरह से मारे पिटे और मरा हुआ समझ कर झोड़कर चले गए |
जानकरी के अनुसार वो घर मे ठेले पर गेंहू लेकर बेचने के लिए गए थे और बेचकर किसी निजी काम से बसिया सेमरा चौराहे पर गए हुए थे वही पर वो किसी से बात कर रहे थे ठेला हटाने को लेकर विवाद हो गया था और उनको बुरी तरह से मार पीट दिए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वो मौके पर पहुच गए और उन्हें तुरन्त इलाज के लिए सदर अस्पताल गोरखपुर ले गए जहाँ इलाज के दौरान बीते दिन उनकी मौत हो गयी । जब इसकी जानकारी अमित सिंह गोलू सिंह और उनके साथियो को हुई वो घर छोड़कर फरार हो गए। देर शाम पीड़ित परिवार के लोगो ने थाने पर तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किये है । जब इस बावत सहजनवा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय से हुई तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है धारा 147,342,और 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमे गिरफ्तारी अभी नही हुई दबिश दिया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *