Breaking News

बगहा: बगहा एक प्रखंड स्थित एस.एन क्लासेज के कैम्पस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

बैठक में युवा मोर्चा नगर मण्डल की नयी टीम का स्वागत किया गया

बगहा(04जून2018): बगहा एक प्रखंड स्थित एस एन क्लासेज के कैम्पस में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गयी।जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो बगहा जिलाध्यक्ष प्रविश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सुशील सिंह ने किया।बैठक में युवा मोर्चा नगर मण्डल की नयी टीम का स्वागत किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी ई० जितेंद्र कुशवाहा ने उपस्थित नगर मंडल एवं जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रायोजित कार्यक्रम का उल्लेख एवं महत्व को बताया। साथ ही साथ केंद्र सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने को कहा। इसके अलावा कमल क्लब की संरचना के बारे में जानकारी दी तथा हर एक बूथ में 10 यूथ जोड़ने को कहा एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करवायी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बगहा जिला के जिला कार्यसमिति की बैठक में बातौर अतिथि आईटी सेल जिला संयोजक सोमेश पाण्डेय द्वारा सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को नमो एप डाउनलोड करवाया। एवं सोशल मीडिया के साकारात्मक हैंडलिंग एवं मा. मोदी सरकार के चार वर्ष के उपलब्धियों को लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
बैठक में भाजपा के वरिय उपाध्यक्ष मनोज कुमार,महामंत्री अमरेश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता,कमल क्लब(सह) देव आनंद, यंग प्रोफेशनल संदीप पटेल, स्वच्छ्ता प्रभारी शैलेश दुबे,बगहा मंडल अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, चिउटाहां मंडल अरविंद यादव,चौतरवा दीपु शाही, बगहा ग्रामीण संजीत तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *