मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS | मवई, अयोध्या
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर अपराधी रामजीत रावत को रूदौली पुलिस ने बड़ी सफलता के साथ गिरफ्तार किया है।
🚔 क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त रामजीत रावत पुत्र ज्ञानचंद निवासी ग्राम मड़हा का पुरवा, भौली, कोतवाली रूदौली द्वारा लकड़ी के अड्डे का पैसा हड़पने की नियत से झूठी छिनैती की सूचना दी गई थी। घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में सक्रिय रूदौली पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
💰 बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्त के पास से छिनैती की कथित रकम ₹2,60,600 (दो लाख साठ हजार छह सौ रुपये) बरामद किए हैं, जो घटनास्थल के संदिग्ध विवरण को स्पष्ट करता है कि सूचना पूरी तरह झूठी और योजना के तहत थी।
📜 मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के विरुद्ध थाना रूदौली में मु0अ0सं0 208/2025 अंतर्गत धारा 316(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
👮 अभियान की सफलता में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका
इस गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त चौधरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रूदौली श्री आशीष निगम के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।