Breaking News

कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किए जाने के संबंध में किया गया जागरूक

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तुलसीपुर शहर व देवीपाटन मंदिर मेला परिसर में आम जनमानस को कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन किए जाने के संबंध में किया गया जागरूक

2 गज की दूरी मास्क है जरूरी – जिलाधिकारी

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News बलरामपुर

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा तुलसीपुर शहर में पैदल भ्रमण करके शहर के निवासियों, दुकानदारों, पैदल राहगीर को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किए जाने के संबंध में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त निवासियों से मास्क का प्रयोग किए जाने,

आपस में 2 गज की दूरी बनाए रखने सैनिटाइजर का प्रयोग किए जाने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जनमानस को मास्क का वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के आमजनमानस से कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने की अपील की गई।
इस दौरान उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, सीओ तुलसीपुर, अधिशासी अधिकारी तुलसीपुर उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *