Breaking News
saraiya sugar mill

सरैया चीनी मिल की सम्पत्ति की नीलामी 3 अगस्त को

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर चौरीचौरा के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की नौ वर्ष से बंद पड़ी सरैया चीनी मिल, सरदारनगर की संपत्ति की नीलामी की 3 अगस्त को चौरीचौरा तहसील सभागार में निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगो से नीलामी में भाग लेने की अपील किया है। गन्ना किसानों व मिल श्रमिको के बकाए भुगतान को लेकर जारी आरसी के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा मिल की संपत्ति कुर्क की गई थी।

उसी के तहत नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पूर्व में पचास से अधिक बार लग चुका है नीलामी तिथि इससे पूर्व लगभग पौने दो अरब की सम्पत्ति की नीलामी के लिए दर्जनों बार तिथि तय की गई थी लेकिन नीलामी में कोई उपस्थित होकर बोली नही लगाया। अब एक बार फिर तिथि निर्धारित की गई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *