Breaking News

54 लाख की लागत से बनेगी आशियाना अपार्टमेंट की सड़कें

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के तहत सेक्टर-62 में पहुंचकर और अपने निजी फंड से करीब 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सेक्टर-62 आशियाना अपार्टमेंट की सड़कों के कार्य का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों के हाथों से नारियल फुड़वाकर करवाया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आशियाना के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा आम गरीब मजदूर और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को लेकर जाने वाली सरकार है उसी का परिणाम है बल्लभगढ़ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जमकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने कहा कि आशियाना की सभी सड़कें अब नवीनीकरण के बाद सुंदर नजर आएंगी। उन्होंने कहा की पूर्व की सरकारों में किसी ने भी आसियाने की सड़को को बनाने का काम नही किया था। सरकार इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील कि है की सभी अपना परिवार पहचान पत्र जरूर बनवाए। ताकि सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

IMG 20230606 WA0010

उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वह सभी सड़क का कार्य कंप्लीट होने पर सड़क के साथ पेड़ पौधे सुगंधित फूल पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले का बल्लभगढ़ का हाल बहुत ही खराब था। कालोनियों की सड़कों पर मलबे के ढ़ेर और गंदा पानी भरा हुआ दिखाई देता था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से बल्लभगढ़ में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचा है। सड़के बनवाई गई हैं साथ ही सीवर और पीने के पानी की लाइन भी डलवाते हुए कालोनियों की अंतिम छोर की गलियों तक बिजली की लाइन पहुंचाने के साथ साथ सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

 

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बल्लभगढ़ में चौमुखी विकास कार्य हुए हैं और कराए जा रहा है पूर्व की सरकारों में और आज की सरकार के कार्य में फर्क खुद ब खुद नजर आ जाएगा। ये सभी सड़कें जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी 25 जून को बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बारे में भी सभी को बताया और सभी पन्ना प्रमुखों को सम्मेलन में आने का न्योता भी दिया। इस मौके पर टिपरचंद शर्मा,फकरुद्दीन,अली मोहम्मद,बकर हुसैन,राकेश गुर्जर,निर्वतमान पार्षद हर प्रसाद गोड,योगेश शर्मा,प्रताप भाटी,गजेंद्र वैष्णव,लखन बेनीवाल,सीताराम अत्री प्रधान,रंजीत सेन,क्यूम खान,सतवीर शर्मा,बृजलाल शर्मा,विपिन यादव,जितेंद्र बंसल,पवन सैनी,केशव भाटी,सचिन गर्ग,उधम अधाना,पीएल शर्मा,सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *