Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.40.24 PM

नकबजनी का शातिर अपराधी सहयोगियों के साथ गिरफ्तारी जिसके पास से दुकान में की गई चोरी का माल बरामद हुआ

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री अरुण कुमार सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी बांसगांव, श्री राहुल भाटी के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपाल मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-331/2021 धारा 457,380 भादवि व मु0अ0सं0-332/2021 धारा-380 भादवि के अनावरण के क्रम में टीमें गठित की गई थी तथा पतारसी सुरागरसी सर्विलान्स सेल व मुखबीर खास के सहायता से उक्त घटना का अनावरण अन्दर 3 दिवस किया गया मुख्य अभियुक्त महेन्द्र पुत्र सीताराम तथा गोपाल राय पुत्र द्वारा दिनांक 28/9/2021 की रात्रि ग्राम काटा खुर्द मऊ में किराने की दुकान से तथा दिनांक 4/10/2021 की रात्रि माल्हनपार में किराना की दुकान व गहना ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की गई व चोरी किये गये सामान को सुरक्षित छिपाने हेतु महिलाओं की मदद से सामान को छिपाकर बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी तथा दिनांक 28/9/2021 के चोरी के सामान को राह चलते व्यापारी को बेचा जा चुका था आज दिनांक 7/10/2021 को अभियुक्तगण महिलाओं की मदद से आज ब्रम्हदेव बाबा स्थान के पास चोरी के सामान को एकत्रित कर बेचने जाने की तैयारी में थे कि उन्हें करीब 90 प्रतिशत चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया किन्तु गोपाल राय मौके का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण 1-महेन्द्र पुत्र सीताराम नि. बल्लोचक थाना बासगांव गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष दो अभियुक्ता 2. ज्ञान मती पत्नी भोला केवट नि. बल्लोचक थाना बासगांव गोरखपुर उम्र करीब 40 वर्ष 3. माया बेलदार पत्नी राम सुरेमन नि. घुरहू कोहटा धुसवापार थाना बासगांव गोरखपुर उम्र करीब 35 वर्ष को आज समक्ष मा0 न्यायालय रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है तथा इनके पास से चोरी की गयी टी0वी0 सैमसंग एक ,सी0सी0टी0वी0डी0वी0आर0 फार्चुन तेल 10 किलोग्राम दाल 20 किग्रा, नगद 1300 रुपया ,सफेद धातु की पायल दो अदद ,आर्टीफिसियल हार एक सेट बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर चोर है जिसके द्वारा आसपास के जनपदों में भी घटनाएं की गयी हैं। इसकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से चोरी की घटनाओं में अंकुश लगेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *