Breaking News

रैली ग्राउंड के आसपास के अलावा बाकि शहर की भी सुध लें भाजपाई:सुमित गौड़

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट19 3

फरीदाबाद:कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने भाजपा की जन-उत्थान रैली को स्वयं उत्थान रैली करार देते हुए कहा कि इस रैली को लेकर भाजपाईयों ने करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा दिया।

एक तरफ जहां जनता टूटी सड़कें,पीने के पानी व कूड़े ढेरों से परेशान है वहीं भाजपा नेताओं ने रैली स्थल की सड़क सेक्टर-10-12 की डिवाईडिंग रोड को लाखों रूपए खर्च करके पूरी तरह से चमका दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी वीआईपी का प्रोग्राम होने पर प्रशासन सतर्क और तेजी से काम करता है। यह तेजी प्रशासन जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में क्यों नहीं दिखाता।

गौड़ बुधवार को सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, वरिष्ठ एडवोकेट गौतम नारायण सिंह,वरिष्ठ एडवोकेट रोहित डागर,ओमपाल शर्मा, उमेद सिंह,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार नेता मौजूद थे।

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ अन्य कांग्रेसियों के साथ सेक्टर-10-12 की डिवाईडिंग रोड़ पर बैठ गए और उन्होंने पत्रकारों को दिखाया कि जिस सड़क से केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य वीवीआईपी लोगों का आवागमन होना है,उस सडक़ पर मिट्टी का एक कण तक नहीं है,जबकि दूसरी सड़कों की बात करें तो सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों मेें सडक़ है,ऐसी सड़कें है।

जहां से निकलना दूभर है, आखिरकार यह भेदभाव सरकार क्यों बरत रही है,क्या अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों ने भाजपा को वोट नहीं दिए? उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने एक सडक़ को चमकाने के लिए हजारों गैलन लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया।

जबकि फरीदाबाद जिले की जनता को पीने का समुचित पानी नहीं मिल रहा,इस फिजूलखर्ची का जवाब आखिरकार कौन देगा? उन्होंने भाजपाईयों पर प्रापर्टी डीलिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए प्रापर्टी डीलिंग में ज्यादा व्यस्त है, लोगों की समस्याओं का समाधान तो दूर अब वह उनकी समस्या तक नहीं सुनते।

सुमित गौड़ ने भाजपाईयों पर रैली को लेकर सरकारी तंत्र का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रैली वाले दिन सरकार ने स्कूलों-कालेजों की जबरन छुट़्टी घोषित कर दी और स्कूलों-कालेजों पर बसें भेजने का दबाव बनाया गया है ताकि लोगों की भीड़ को रैली तक लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जन उत्थान रैली को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद के भाजपा नेता लोगों के खून पसीने की कमाई को पानी की तरह व्यर्थ बहा रहे है,जिसका हिसाब उन्हें आगामी चुनावों के समक्ष जनता को देना होगा,लेकिन उस दौरान जनता उन्हें वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *