फरीदाबाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फरीदाबाद के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के बड़े भाई आनंद कौशिक का दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

आनंद कौशिक एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बलजीत कौशिक व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।