Breaking News

झंगहा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल रसूलपुर नम्बर दो के टोला सवलाभारी में शुक्रवार की सुबह तीस वर्षीय विवाहिता वंदना की फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार अलका सिंह ने शव का पंचनामा कर पुलिस को शव पोस्टमार्टम में भेजने के निर्देश दिये। विवाहिता के पिता राम आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। देवरिया जनपद के थाना गौरीबाजार के करमाजीतपुर के कुम्हार टोला निवासी राम आशीष प्रजापति की बेटी वंदना की शादी 30 अप्रैल 2014 को झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नम्बर दो के सवलाभारी निवासी राम अवतार प्रजापति के बेटे संदीप के साथ हुई थी। बेटी की शादी में राम अवतार प्रजापति ने इच्छा शक्ति के अनुसार दहेज भी दिया था। विवाहिता के पिता राम अवतार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बेटी को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताणित करते थे। शुक्रवार की सुबह दहेज के लोभियों ने विवाहित के गले को रस्सी से कसकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर विवाहिता के पति संदीप, ससुर राम अवतार प्रजापति, नन्द रंजना व संजना के उपर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विवाहिता के तीन छोटे छोटे बच्चे है। झंगहा थाना के कार्यवाहक प्रभारी व मोतीराम अड्डा चौकी के प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के पिता के तहरीर के आधार पर झंगहा पुलिस ने धारा 498 ए ,304 बी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 ,3,व 4 के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *