Breaking News

इलाहाबाद – कच्चा मकान ढहने से महिला की दबकर मौत

 

इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के उपरौड़ गांव में गुरूवार की रात हुई तेज बारिश में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।

मेजा के उपरौड़ा गांव निवासी हजरन 70 वर्ष पत्नी अनवर अली खेती करके किसी तरह एक पुत्री सहित अपने पूरे परिवार का भरण -पोषण करती थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात वह मिट्टी से बने मकान में भोजन करने के बाद सो गई। रात में अचानक मकान ढसक गया। जिससे वह मलवे के नीचे दब गई। जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण उसे बचाने के प्रयास में किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी …