Breaking News
8248efd4 9ecd 4115 9f3c 1986c4a30acc

2 नाबालिग बच्चों को बरामद कर पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने किया परिजनों के हवाले

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट8248efd4 9ecd 4115 9f3c 1986c4a30acc

फरीदाबाद:शहर में गुमशुदा बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों को लेकर पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा तलाशने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत पुलिस चौकी संजय कॉलोनी प्रभारी कृष्ण गोपाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 गुमशुदा नाबालिक बच्चों के परिजनो को तलाश कर किया हवाले।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा बच्चे संजय कॉलोनी के एरिया से लावारिस अवस्थाम घुमते हुए शाम करीब 5 बजे बरामद हुए है। बच्चों से पूछताछ की गई तो दोनों बच्चें एक ही परिवार के थे।

जिसमें एक 9 वर्ष तथा एक 6 वर्ष का था। बच्चे घर से भटक गए थे। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम में दी, पुलिस के द्वार बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप और समाज के आम लोगों के साथ पुलिस के बनाए गए आर.डब्लू ग्रुप पहचान के लिए बच्चों का फोटो डाली गई।

बच्चों के साथ पीसीआर की मदद से पुलिस चौकी एरिया में अलाउंसमेंट की गई। लेकिन बच्चों के परिजनों का कोई पता नही लगा।

अंत मे पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों का पर्वतीय कॉलोनी का पता चला। बच्चों के परिजनों से सम्पर्क किया गया। बच्चों की माता से बात हुई उसने बताया कि उसका पति गुरुग्राम में रहता है वह कम्पनी में काम करती है।

बच्चे दिन में अकेले रह जाते है। परिचित बच्चों को उनके परिवारजनों को रात करीब 10.30 बजे सौंप दिया गया है।
परिवारजनों ने ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *