Breaking News

पुलिस की बर्बरता जांचने होटल पहुंचे एडीजी।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। रामगढ़ ताल पुलिस द्वारा होटल की तलाशी लेने गए कानपुर के व्यापारी की संदिग्ध मौत होने के बाद  छुट्टी से वापस आये  एडीजी गुरुवार दोपहर उस होटल पहुंचे, जहां घटना हुई थी। एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि पुलिस पर आरोप लगा है जो कौतूहल का विषय बना हुआ है जांच जल्द से जल्द होनी चाहिए ताकि सत्यता सबको पता चल सके विवेचक जल्द से जल्द अपनी जांच करें जिससे न्याय उचित न्याय मिल सके।

वही कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। सीएम के निर्देश पर ADG लॉ एंड आर्डर और DG इंटेलिजेंस के नेतृत्व में दो कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं। दोनों कमेटियां प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों का रिकार्ड रिव्यू करेंगी। दोषी पाए जाने पर फोर्स रिटायर्मेंट और बर्ख़ास्तगी की जाएगी।

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध डॉ महेंद्र पाल सिंह सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट राहुल भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *