Breaking News

मेरे परिवार के प्रति कारवार्ई राजनीति से प्रेरित:नीरज शर्मा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा ने कहा है कि उनके घर के बाहर का खड़ंजा तोड़ने की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है | नगर निगम ने शुक्रवार को पार्षदों की मांग पर यह कार्रवाई की थी | शनिवार को पत्रकारों के समक्ष अपना बात रखते हुए उन्होंने ने कहा कि बूस्टर पर शराब पीने के मामले को लेकर पार्षद की कारस्तानी उजागर होने के बाद उनके परिवार के खिलाफ रंजिशन कार्रवाई की गई है | उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत दुश्मनी को छोड़कर अगर पार्षद जनता के हितों के लिए इकट्ठे होते तो निगम में करोड़ों के घोटाले न होते |

फाइलों में आग न लगती | विधायक ने कहा कि उनका कसूर सिरा इतना है कि उन्होंने जनता के हितों के लिए आवाज उठाई | जल माफिया,शराब माफिया,बाईपास के अवैध निर्माण,ऑक्सीजन सिलेंडरों की जमाखोरी,सनफ्लैग अस्पताल को सरकारी बनाने के मुद्दे पर उन्होंने आवाज उठाई | इस सरकार में जो भी जनता के हितों की लड़ाई लडे़गा उसके साथ ऐसा ही किया जाएगा | इस मौके पर पूर्व विधायक ललित नागर और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे बलजीत कौशिक ने कहा कि जितनी तत्परता नगर निगम ने कांग्रेसी विधायक का खड़ंजा तोड़ने में दिखाई है,अगर इतनी ही तत्परता जनता के कामों में दिखाता,शहर की दशा ही अलग होती |

 

उन्होंने कहा कि बूस्टर में शराब पीने वाले पार्षद पर कार्रवाई करने की बजाय उसका समर्थन किया जा रहा है | इस दौरान अनीशपाल,गौरव ढींगड़ा,अनिल नेता,रूपा गौतम,अहसान कुरैशी,इकबाल कुरैशी,हरबीर मवई,रामेहर चौधरी,सुरेश पंडित उपस्थित रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *