Breaking News

मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहने पर गुरनाम सिंह चढ़नी का पुतला फूंका

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के पाकिस्तानी कहने पर सर्व समाज,खास कर औद्योगिक नगरी के पूरूषार्थी लोगों में जबरदस्त नाराजगी है | बादशाह खान चौक पर गुरनाम सिंह चढूनी का पुतला फूंकने के दौरान यह सब दिखा |

सर्व समाज के लोगों ने पुतला फूंकते हुए गुरनाम सिंह चढूनी से इस कथन के लिए माफी मांगने की मांग की | हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राम जुनेजा,कंवल खत्री,एमपी भाटिया,बिशंबर भाटिया,अमित आहूजा,नीरज मिगलानी,सहित अन्य लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने पिछले सात वर्ष से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयां दी है | मनोहर लाल खट्टर सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर प्रदेश में शासन कर रहे हैं |

 

ऐसे सर्व मान्य राजनेता को पाकिस्तानी कहना अति निंदनीय है | जिन लोगों को वे पाकिस्तानी कह रहे हैं | वही सही मायने में पूरूषार्थी हैं | उन्होंने अपने दम पर हरियाणा का नाम रोशन किया है | यदि उन्हें पाकिस्तानी से ही प्यार होता,तो वे अपना सब कुछ छोड़ कर भारत नहीं आते | चढूनी को ऐसी बयानबाजी करने से बाज आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए | रोष प्रदर्शन करने वालों में हरीश खटाना,सतेंद्र पांडे,पंकज सिंह,सुरेंद्र शर्मा,प्रवीण चौधरी,प्रमुख रूप से मौजूद थे |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

भाजपा ने फरीदाबाद को स्मार्ट की जगह बनाया कबाड़ सिटी:महेंद्र प्रताप

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के समर्थन में …