Breaking News

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

24/05/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुदौली सर्किल क्षेत्र की मवई थाना की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर नियंत्रण के लिये अभियान में भ्रमण शील थी। छेड़खानी करने वाले आरोपी की पुलिस को सूचना मिली।

 

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव प्रभारी चौकी सैदपुर अपने हमराही कॉन्स्टेबल मनकेश्वर गिरी व सरस् यादव के साथ कृष्णा होटल गोडपुरवा से जाने वाली सड़क से नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त शाहरुख इश्तियाक खान निवासी करौंदी मजरे सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराधी संख्या 34/21की धारा 354/506व 7/8पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *